Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Haryana Polls 2024: आम आदमी पार्टी ने जारी की 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

AAP List for Haryana Chunav: कांग्रेस के साथ गठबंधन से पहले आम आदमी पार्टी ने सोमवार को हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 20 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है।
AAP List for Haryana Chunav

AAP List for Haryana Chunav: कांग्रेस के साथ गठबंधन से पहले आम आदमी पार्टी ने सोमवार को हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 20 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने राज्य की कुछ प्रमुख सीटों जैसे भिवानी, रोहतक, बहादुरगढ़ और बल्लभगढ़ के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख़ 12 सितंबर है।

आप ने नारायणगढ़ से गुरपाल सिंह, कलायत से अनुराग ढांढा, पुंडरी से नरेंद्र शर्मा, घरौंडा से जयपाल शर्मा, असंध से अमनदीप जुंडला, समालखा से बिट्टू पहलवान, उचाना कलां से पवन फौजी, डबवाली से कुलदीप गदराना, रानिया सीट से हैप्पी रैना, भिवानी से इंदु शर्मा, रोहतक से बिजेंद्र हुड्डा, बहादुरगढ़ से कुलदीप चिकारा, महेंद्रगढ़ से मनीष यादव, सोहना से धर्मेंद्र खटाना और बल्लभगढ़ से रविंदर फौजदार को मैदान में उतारा गया है।

इससे पहले आप हरियाणा के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा था कि अगर सोमवार शाम तक कांग्रेस से कोई डील नहीं हुई तो पार्टी 90 उम्मीदवारों की पूरी सूची जारी कर देगी। वहीं, पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी कहा है कि पार्टी ने हरियाणा की सभी विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली

संजय सिंह ने कहा, “संदीप पाठक इस मुद्दे पर पहले ही बयान दे चुके हैं और सुशील गुप्ता ने भी रुख स्पष्ट किया है कि हम पूरी तरह से तैयार हैं। हमने सभी सीटों पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जैसे ही उन्हें पार्टी या राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से अनुमति मिलेगी, वे सूची की घोषणा करेंगे और चुनावों को आगे बढ़ाएंगे।”

संजय सिंह ने कहा कि आप एक राष्ट्रीय पार्टी है और हरियाणा में हमारा एक मजबूत संगठन है। हमारे नेता संदीप पाठक और सुशील गुप्ता पहले ही बयान दे चुके हैं कि  जैसे ही उन्हें पार्टी और केजरीवाल जी से निर्देश मिलेंगे, हम जो कुछ भी उन्होंने संदीप पाठक और सुशील गुप्ता से कहा है, उसके साथ आगे बढ़ेंगे। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी तक पटाखों के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर लगाया प्रतिबंध

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग