श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कुंडली मांगलिक या कुंडली में मंगली योग कब होता है ?

15_09_2020-mangaldosh_20750849

आप जानते ही है कि कुंडली में 12 घर होते है एक से लेकर इन बारह घरों में मंगल ग्रह कहीं भी बैठा हो सकता है. मंगल ग्रह अगर पहले, चौथे, सातवें या फिर आठवें या बारहवें घर में बैठा हो तो कुंडली मांगलिक मानी जाती है.हालांकि मंगल के हर घर और हर राशि में फल अलग अलग होता है. जैसे जब ये पहले घर यानी लग्न के अंदर बैठा होता है तो जातक का स्वभाव काफी गुस्सैल और अहंकारी होता है. अगर चौथे घर में मंगल बैठा हो तो जीवन में सुखों में कुछ कमी देखी गई है. सातवें घर में मंगल होने से वैवाहिक संबंधों में समस्या आती हैं. अष्टम भाव में बैठा मंगल विवाह के सुख में कमी , ससुराल के सुख में कमी जैसी समस्या देता है. बारहवें घर में मंगल होने से शारीरिक क्षमताओं में कमी, क्षीण आयु, रोग कलह आदि को जन्म देता है.

मंगल को सबसे उत्तेजक ग्रह माना जाता है. वहीं सातवें भाव से विवाह, प्रेम प्रसंग, जीवनसाथी का स्वभाव आदि देखा जाता है. मांगलिक होने से कन्या के विवाह में देरी होती है हालांकि इसमें और ग्रह भी अपनी भूमिका निभाते है. ज्योतिष में मान्यता है कि अगर वर और वधू दोनों मंगली है तो ये योग समाप्त हो जाता है. वहीं वट वृक्ष के साथ मांगलिक कन्या का विवाह करने से भी इस दोष से मुक्ति मिलती है ऐसी मान्यता है. मंगल मकर राशि में उच्च का होता है वहीं मंगल कर्क राशि में नीच का होता है. मेष और वृश्चिक मंगल की खुद की राशियां होती है. मंगल के हर राशि में होने के हिसाब से मंगल के फल अलग अलग होते है.

 

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना