श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

रामलला के दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की मौत, जानें वजह

Ayodhya | Ram Mandir | Ram lala | shreshth bharat |

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। मौत का कारण भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप है। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं से धूप से बचने और खाली पेट दर्शन न करने की अपील की गई है।

अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से राममंदिर में प्रत्येक दिन लाखों की संख्या में भक्त आते हैं। भीषण गर्मी चिलचिलाती धूप और 45 डिग्री तापमान के बावजूद भक्त रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं। इस बीच सोमवार को श्रीरामलला के दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दर्शन करने आई एक 50 वर्षीय महिला सुबह करीब 11 बजे राम जन्मभूमि परिसर में प्रसाद काउंटर के पास बेहोश होकर गिर गई। आनन-फानन में सुरक्षाकर्मियों ने महिला को श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, रामलला के दर्शन करने आए एक 70 वर्षीय वृद्ध दर्शन मार्ग पर बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने फौरान श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने इनको भी मृत घोषित कर दिया। राम जन्मभूमि थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय के मुताबिक, वृद्ध श्रद्धालु की पहचान वनवारी लाल के तौर पर हुई है। वह राजस्थान के रहने वाले हैं। बता दें, दो दिन में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

राम मंदिर ट्रस्ट ने भक्तों से की अपील

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे खाली पेट दर्शन करने न आएं। चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तेज धूप से बचाने के लिए दर्शन पथ पर कारपेट बिछाई गई है। साथ ही जर्मन हैंगर लगाए गए हैं। दर्शन मार्ग पर कई जगहों पर पीने के पानी की भी व्यवस्था की गई है। वृद्ध श्रद्धालुओं के लिए व्हील चेयर भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से 1.5 करोड़ लोगों को रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है। 2017 में दीपोत्सव के प्रारंभ के बाद से न केवल देश से, बल्कि विदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिला है। आइए जानते हैं 2017 से 2024 तक कितने श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किये…

वर्षभारतीयविदेशीकुल 
20171,78,32,717 25,1411,78,57,858 
20181,95,34,824 28,335 1,95,63,159
20192,04,63,40328,331 2,04,91,724
202061,93,537 2,611 61,96,148
20211,57,43,3594311,57,43,790
20222,21,12,402 26,403 2,21,38,805 
20235,75,07,005 8418  5,75,15,423

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Urvashi Rautela News (1)
उर्वशी रौतेला को मिला प्री-बर्थडे स्पेशल केक, वायरल वीडियो में देखें उनकी प्रतिक्रिया
Vijendra Gupta Delhi Assembly Speaker
दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष चुने गए विजेंद्र गुप्ता, विपक्ष ने किया हंगामा
delhi cm office
दिल्ली CM ऑफिस से बाबा साहेब और भगत सिंह की फोटो हटाने पर भड़की आतिशी
NGT on Mahakumbh 2025
NGT की यूपी सरकार को फटकार, लगाया जा सकता है 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना
Akshay Kumar Visit Maha Kumbh
महाकुंभ मेला पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार, संगम में लगाई पवित्र डुबकी
NZ vs BAN Match Head to Head Record
NZ vs BAN के बीच मुकाबला आज , जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड