Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

NEET-UG धांधली से जुड़ा है रवि अत्री का कनेक्शन, पहले भी लग चुका है ये आरोप

देशभर में इन दिनों नीट यूजी पेपर लीक का मामला गरमाया हुआ है। आए दिन इस केस में कई बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में जेई सिकंदर, संजीव मुखिया के बाद रवि अत्री का नाम सामने आ रहा है...
Ravi atri connection is with NEETUG rigging this allegation has been made earlier

NEET पेपर लीक मामला EOU को सफलता हाथ लगी है। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध ईकाई ने पेपर लीक करने के बाद उसका प्रिंट निकलवाकर अभ्यर्थियों तक पहुंचने वाले आरोपी पिंटू को झारखंड के देवघर से गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पिंटू बिहार के नालंदा का रहने वाला है। उसने चिंटू के कहने पर प्रिंट आउट निकाला था। पेपर लीक सरगना संजीव मुखिया के नेटवर्क में पिंटू और चिंटू शामिल हैं।

Ravi Atri: देशभर में इन दिनों नीट यूजी पेपर लीक का मामला गरमाया हुआ है। आए दिन इस केस में कई बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में जेई सिकंदर, संजीव मुखिया के बाद रवि अत्री का नाम सामने आ रहा है। रवि अत्री ही यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। यूपी एसटीएफ ने 10 अप्रैल को उसे गिरफ्तार किया था।

NEET-UG से जुड़ा है रवि अत्री का कनेक्शन

दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक केस में यूपी की स्पेश टास्क फोर्स ने रवि अत्री के साथ ही 18 आरोपियों के खिलाफ यूपी सिपाही भर्ती घोटाले में चार्जशीट दाखिल की है। रवि अत्री (Ravi Atri) ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है, जो कि इस पूरे मामले का खिलाड़ी बताया जा रहा है। रवि अत्री और राजीव नयन मिश्रा ने ही मिलकर उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक किया था। यूपीएसटीएफ़ ने 10 अप्रैल को रवि अत्री को मेरठ से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब NTA के द्वारा आयोजित नीट परीक्षा गड़बड़ी मामले में भी इसका कनेक्शन सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, यूपी कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक का मुख्य आरोपी रवि अत्री बिहार के संजीव मुखिया और अतुल वत्स के साथ जुड़ा हुआ है। रवि अत्री और संजीव मुखिया का बेटा डॉक्टर शिव कुमार ने साथ में पढ़ाई भी की है। संजीव मुखिया का बेटा बीपीएससी टीचर परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में पहले से जेल में है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड