श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

लंदन में इंदरपाल सिंह गाबा गिरफ्तार, भारतीय उच्चायोग पर किया था हमला


ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग पर हमले के आरोपी इंदरपाल सिंह गाबा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)ने गिरफ्तार कर लिया है। गाबा परसाल बीते साल 2023 में लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर हुए हिंसक हमले के साथ ही विरोध प्रदर्शनों के दौरान आरोप था। एनआईए की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ब्रिटेन के हाउनस्लो निवासी इंदरपाल सिंह गाबा ने 19 और 22 मार्च, 2023 को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दिया था, जिसके आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है।

अमृतपाल पर एक्शन के बाद हुआ हमला

एनआईए की जांच में सामने आया है कि बीते साल 19 मार्च और 22 मार्च को लंदन में हुई घटनाएं बड़ी साजिश थीं। वहां भारतीय दूतावासों और उसके अधिकारियों पर गंभीर हमला करने की योजना रची गई थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर हमला मार्च 2023 में खालिस्तानी समर्थक और अलगाववादी अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बदले में किया गया था।

खालिस्तानी समर्थकों ने किया था दूतावास पर हमला
लंदन में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय उच्चायोग पर हमला बोल दिया था। इस दौरान करीब 50 अलगाववादी उच्चायोग परिसर के अंदर घुस गए थे। खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय ध्वज तिरंगे का अपमान करते हुए इसे नीचे खींच लिया और उच्चायोग की बिल्डिंग में जमकर तोड़फोड़ भी की थी। इस हमले में कई अधिकारियों को चोटें आई थीं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Sonic The Hedgehog
सोनिक द हेजहॉग ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें कब देगी दस्तक
Smriti Mandhana
स्मृति मंधाना के तूफान में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, दर्ज की शानदार जीत
Gyanesh Kumar New CEC
ज्ञानेश कुमार बने भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त, जानें कैसे होती है नियुक्ति
Gold Silver Price Today
सोने की कीमत में राहत, जानें देश के 10 बड़े शहरों में क्या है भाव
Chhattisgarh News
नक्सल प्रभावित इलाके CRPF की नई पहल, बीजापुर सीमा पर खोला स्कूल
Guntur Road Accident
आंध्र प्रदेश में बस और ऑटोरिक्शा की टक्कर, तीन महिलाओं की मौत