जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन के कारण बड़ा हादसा हो गया है। गुलमर्ग के बैक कंट्री इलाके में कई लोगों के लापता होने की भी खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक जिस समय गुलमर्ग में एवलांच आया, उस समय कई लोग वहां स्कीइंग कर रहे थे। अचानक आए एवलांच के कारण लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। हिमस्खलन में 3 विदेशी प्रर्यटक फंस गए, जिसमें एक की मौत हो गई, तो दूसरे एक को जख्मी बताया जा रहा है। जिसे इलॉज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं एक विदेशी पर्यटक के लापता होने की खबर है। उसकी तलाश के लिए रेस्कयू ऑपरेशन जारी है।
जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दस जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा था कि अगले 24 घंटों में अनंतनाग और कुलगाम जिलों में 2000 मीटर से ऊपर कम खतरे के स्तर वाला हिमस्खलन होने की संभावना है। एडवाइजरी में आगे कहा गया है कि अगले 24 घंटों में डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, कुपवाड़ा और गांदरबल जिलों में 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमस्खलन होने की संभावना है।
Avalanche with high danger level is likely to occur above 2000 metres over Doda, Kishtwar, Punch, Ramban in next 24 hours. People living in these areas are advised to take precautions and avoid venturing in the avalanche prone areas. Dial-112 for any help.
— JK DMA (@jk_sdma) February 21, 2024
Regards
JKDMA