श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

दिल्लीवालों को मिली गर्मी से राहत, यूपी में भी हो रही झमाझम बारिश

देश की राजधानी दिल्ली में भी बारिश की शुरुआत हो चुकी है। दिल्लीवालों को तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली में मुनिरका से लेकर सरिता विहार तक, साथ ही नोएडा में झमाझम बारिश हो रही है।
Uttar Pradesh Weather | Update Monsoon arrives in Uttar Pradesh | heavy rains in Delhi | Monsoon arrives in Delhi

Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज से मानसूनी बारिश की शुरुआत होगी। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले दो दिनों में पूरे यूपी में बारिश का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, मंगलवार को हुई बारिश से अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी के आस-पास के लोगों को गर्मी से राहत मिली, जबकि राजधानी दिल्ली में बारिश की शुरुआत हो चुकी है।

मंगलवार को जहां अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी में मानसूनी बारिश से मौसम सुहावना रहा, वहीं झांसी के लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। झांसी में अधिकतम तापमान 42. 1 डिग्री तक रहा। भीषण गर्मी के मामले में कानपुर दूसरे नंबर पर रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, गाजीपुर और चुर्क प्रदेश में तापमान सबसे कम रहा। यहां पारा 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज से अगले दो दिन तक बारिश की उम्मीद है। मानसून की अरब सागर की शाखा सक्रिय हो रही है। इसके कारण मंगलवार को दक्षिण- पश्चिम मानसून ने ललितपुर के रास्ते उत्तर प्रदेश में दस्तक दी। हालांकि, सामान्य तौर पर मानसून बंगाल की खाड़ी से प्रदेश में दस्तक देता है।

देश की राजधानी दिल्ली में भी बारिश की शुरुआत हो चुकी है। दिल्लीवालों को तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली में मुनिरका से लेकर सरिता विहार तक, साथ ही नोएडा में झमाझम बारिश हो रही है। गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में भी मानसून अपना असर दिखा रहा है। बारिश से सड़कें पूरी तरह भींग चुकी हैं। बारिश ने मौसम काफी सुहाना कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर का मौसम ठंडा हो चुका है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025: कब और कितने बजे होगा होलिका दहन, यहां जानें सबकुछ
Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला