श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

भारत पहुंचे रूस और यूक्रेन के बाइकर्स, कहा- दोनों देशों में चाहते हैं शांति

Russia Ukraine War

Russia Ukraine War: 24 फरवरी 2022 से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। इसमें दोनों ही देश को भारी नुकसान हुआ है। सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और न जाने कितने लोग बेघर हो चुके हैं, लेकिन आज भी रूस और यूक्रेन के नागरिक अमन चैन चाहते हैं। ये कहना है उत्तराखंड पहुंचे रूस और यूक्रेन के बाइकर्स का।

स्कीइंग माउंट ट्रेनिंग एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा वाइब्रेंट विलेज में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बाइक रैली का आयोजन किया गया। इसमें यूक्रेन और रूस के पर्यटकों ने भी भाग लिया। वे भारत की संस्कृति और सभ्यता को देखकर इतने गदगद हो रहे हैं कि अपने देश में हो रही लड़ाई तक को भूल गए। वे सभी अपने देश में भी अमन चैन की प्रार्थना करने लगे।

रूस और यूक्रेन के बाइक राइडरों का कहना है कि हमें प्रकृति ने बहुत कुछ दिया है। हम सब मनुष्य हैं। हमारी एक दूसरे के साथ अंडरस्टेंडिंग है। हमें वॉर की कोई जरुरत नहीं। यह वार पूरे विश्व में बंद होनी चाहिए। यह फालतू की चीजें हैं। हमें इसमें नहीं पड़ना चाहिए। हमें प्रकृति ने बहुत कुछ दिया है। यूक्रेन के वादिम इन सब बातों को बोलकर भावुक भी हो गए। मानवता कायम रहे इन्हीं सब के लिए वे पूरी टीम को लेकर आए हैं।

रुस के युवा बाइक राइडर्स का कहना है कि भारत में आकर यहां पर हमने नीति घाटी, बदरीनाथ को देखा और हमें बाइक चलाने में अलग ही अनुभव प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि हम लोग ह्यूमन हैं। हमको एक-दूसरे की चिंता करनी चाहिए। हमें नेचर ने बहुत कुछ दिया है। हम अपने बच्चों की चिंता करनी चाहिए और कहीं भी वॉर जैसी चीज नहीं होनी चाहिए।

MP: जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट, 9 कर्मचारी घायल; 2 की हालत गंभीर

स्कीइंग माउंटेनिंग एसोसिएशन उत्तराखंड अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि इन लोगों को देखकर नहीं लगता है कि उनके देश में लड़ाई हो रही है। हमारा मकसद अपने क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना है, लेकिन पर्यटन को बढ़ावा देते समय हम वासुधैव कुटुम्ब की मिसाल को भी कायम रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों ने प्रार्थना की है कि दोनों देशों की हालत ठीक हो।

वसुधैव कुटुंबकम पूरा विश्व एक परिवार है। इसी का संदेश लेकर रूस और यूक्रेन के नागरिक उत्तराखंड से बड़ा संदेश लेकर अपने देश वापस लौट गए हैं। मकसद उत्तराखंड में पर्यटक को बढ़ावा देना था, लेकिन अपने-अपने देश में शांति स्थापित करने की प्रार्थना भी दोनों देशों के नागरिक भगवान बद्री विशाल से करके वापस लौट गए हैं।

ये भी पढ़ें- ICC ने PCB को दी खुशखबरी, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारियों से ‘संतुष्ट’


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CRPF Schools Bomb Threat
देश के तीन CRPF के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी
PM Modi Visit Kazan
प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए कजान पहुंचे, पुतिन से करेंगे मुलाकात
Russia Ukraine War
भारत पहुंचे रूस और यूक्रेन के बाइकर्स, कहा- दोनों देशों में चाहते हैं शांति
ICC Champions Trophy 2025
ICC ने PCB को दी खुशखबरी, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारियों से 'संतुष्ट'
Jabalpur Ordnance Factory Blast
MP: जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट, 9 कर्मचारी घायल; 2 की हालत गंभीर
Mahakumbh 2025:
Mahakumbh 2025: रोडवेज बसों में चस्पा होंगे "आओ चलें महाकुंभ" के स्टीकर, तैयारियों में जुटी योगी सरकार