श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

इन योगासनों से महिलाओं को होते हैं कई फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

योगासन करने से महिलाओं का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे तीन योगासन कौन-से हैं, जो महिलाओं के स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाते हैं...
Tadasana | Bhujangasana | Balasana | shreshth bharat

Benefits of yoga for women: योगासन हर किसी के लिए बहुत लाभदायक होता है। महिलाओं के लिए नियमित रूप से योगासन करना फायदेमंद होता है, लेकिन महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों की वजह से नियमित रूप से योगासन नहीं कर पाती हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। योगासन करने से महिलाओं का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे तीन योगासन कौन-से हैं, जो महिलाओं के स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाते हैं…

1.ताड़ासन

ताड़ासन करने के लिए सर्वप्रथम सीधे खड़े हों और दोनों पैरों के बीच में फासला रखें। उसके बाद आंखों को एक बिंदु पर केंद्रित करते हुए हाथों की उंगलियों को आपस में फांसते हुए सिर के उपर की ओर शरीर की सीध में रखे। इसके बाद पंजों के बल खड़े होते हुए कुछ सेकेंड रोकते हुए वापिस आएं। सांस के साथ हाथ ऊपर ले जाएं और सांस निकालते हुए हाथ वापस लाएं।

ताड़ासन के फायदे

ताड़ासन से  पैर और पिंडलियों की मांसपेशियों में रक्त संचार तेज होता है। यह मेरुदण्ड और एकाग्रता के लिए भी लाभदायक होता है।

2.भुजंगासन

भुजंगासन करने के लिए सबसे पहले जमीन पर लेटना है और फिर अपनी दोनों हथेलियों को फर्श पर कंधे की चौड़ाई से अलग करें। अब शरीर के निचले भाग को जमीन पर रखते हुए सांस लेनी है और इसी दौरान छाती को फर्श पर उठाते हुए छत की तरफ देखना है। आखिर में सांस छोड़ते हुए शरीर को फर्श पर दोबारा लेकर आना है।

भुजंगासन के फायदे

भुजंगासन करने से गले और थायरॉयड ग्रंथि को उत्तेजित करने में सहायक माना जाता है। अगर आपको थायरॉयड की समस्या है तो आप इस आसन को कर सकते हैं, क्योंकि ये योगासन हार्मोन के स्राव को संतुलित करने में सहायक है, जिससे थायरॉइड की जटिलताओं को कम किया जा सकता है।

3.बालासन

बालासन के लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाएं। इसके बाद अपने घुटनों के बीच थोड़ा गैप बना लें। फिर कूल्हों को खोलते हुए कमर को आगे मोड़ें। सांस छोड़ते हुए माथे को जमीन पर रखें और हाथ जमीन पर आगे की तरफ जाने दें। जितना हो सके, अपने धड़ को जांघों पर दबाएं। इस पोजीशन में 5 मिनट तक गहरी सांस लें।

बालासन के फायदे

बालासन करने से छाती और फेफड़े खुलते हैं। लोअर बैक का दर्द दूर होता है। दिल की मांसपेशी मजबूत होती है। पेट दर्द में राहत, थकान और तनाव से छुटकारा मिलता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी