श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अंडमान और निकोबार की राजधानी का बदला नाम

Andaman and Nicobar: केंद्र सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को लेकरप एक बड़ा फैसला लिया है। यहां की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर 'श्री विजया पुरम' कर दिया है।
Andaman and Nicobar

Andaman and Nicobar: केंद्र सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को लेकरप एक बड़ा फैसला लिया है। यहां की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर ‘श्री विजया पुरम’ कर दिया है। ताकि “देश को औपनिवेशिक छापों से मुक्त किया जा सके”। इस शहर का नाम ईस्ट इंडिया कंपनी के ब्रिटिश औपनिवेशिक नौसेना अधिकारी कैप्टन आर्चीबाल्ड ब्लेयर के नाम रखा गया था, जिसे आज बदल दिया गया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में निर्णय की घोषणा की और कहा, “जबकि पहले का नाम औपनिवेशिक विरासत वाला था, विजयापुरम हमारे स्वतंत्रता संग्राम में प्राप्त जीत और उसी में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की अद्वितीय भूमिका का प्रतीक है।”

गृह मंत्री शाह ने कहा, “अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का हमारे स्वतंत्रता संग्राम का अद्वितीय स्थान है। यह द्वीप क्षेत्र, जो कभी चोल साम्राज्य का नौसैनिक अड्डा था, आज हमारी रणनीतिक और विकास आकांक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण आधार बनने की ओर है।”

ये भी पढ़ें- कोलकाता के जूनियर डॉक्टरों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र, हस्तक्षेप करने की मांग

गृह मंत्री ने कहा, “यह वह स्थान है जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने पहली बार तिरंगा फहराया था और यह वह सेलुलर जेल भी है जहां वीर सावरकर जी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने स्वतंत्र राष्ट्र के लिए संघर्ष किया था।”

इससे पहले जुलाई में, राष्ट्रपति भवन के प्रतिष्ठित ‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ का नाम बदलकर क्रमशः ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक मंडप’ कर दिया गया था।

राष्ट्रपति सचिवालय ने कहा, “राष्ट्रपति भवन के माहौल को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और लोकाचार का प्रतिबिम्ब बनाने का निरंतर प्रयास किया गया है।”


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AAP Star Campaigner List
AAP ने दिल्ली चुनाव के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानें कौन-कौन शामिल
Assembly Speaker Vasudev Devnani
Rajasthan: विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी को पटना में आया हार्ट अटैक, जानें कैसी है तबीयत
Rishabh Pant
LSG के कप्तान बने ऋषभ पंत, संजीव गोयनका ने किया एलान
RG Kar Doctor Rape Case
ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के दोषी संजय रॉय को उम्रकैद, 50 हजार का जुर्माना
Rinku Singh And Priya Saroj Wedding
कहां और कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई? पिता ने दी जानकारी
SANJAY ROY
'मैंने कुछ भी नहीं...', अदालत में गिड़गिड़ाया आरोपी संजय रॉय